Thursday, June 2, 2011

'ओम जय जगदीश हरे' की रचना किसने की और कब?


ओम जय जगदीश हरे की रचना किसने की और कब?

ओम जय जगदीश हरे आरती गीत के रचयिता थे पंश्रध्दाराम शर्मा फिल्लौरी। श्रध्दाराम शर्मा का जन्म 1837 में पंजाब के लुधियाना के पास फिल्लौर में हुआ था। 1870 में उन्होंने ओम जय जगदीश की आरती की रचना की। लगता है उन्हें जय जगदीश हरे शब्द की प्रेरणा जयदेव के गीत गोविन्द की इस पंक्ति से मिली थी
प्रलयपयोधिजले धृतवानसि वेदम् ॥
विहितवहित्रचरित्रमखेदम्॥
केशवाधृतमीन शरीर जय जगदीश हरे॥









दुनिया के सात अजूबे कौन से हैं?

1. गीज़ा का महान पिरैमिड, 2. बेबीलोन के हैंगिग गार्डन, 3. ओलिम्पिया में ज़ियस की प्रतिमा, 4. इफेसस में आर्टेमिस का मंदिर, 5. हैलीकार्नेसस में मौसोलस का मकबरा, 6. रोड्स की प्रतिमा, 7. सिकन्दरिया का प्रकाश स्तम्भ


अर्जुन वाजपेयी कौन हैं। उनकी उपलब्धि क्या है?

अर्जुन वाजपेयी माउंट एवरेस्ट पर विजय पाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय हैं। 22 मई 2010 को वे इस शिखर पर पहुँचे। उस वक्त उनकी उम्र 16 साल 11 महीने थी। इस सफलता के बाद अर्जुन ने बताया था कि ठंड की वजह से मेरी ऑक्सीजन तकरीबन जम गई थी। मुझे लगता था कि मैं मरा...पर मेरी इच्छा शक्ति ने मुझे जीवित रखा। अर्जुन नोएडा में रहते हैं और बारहवें दर्जे के छात्र हैं। हाल में उन्होंने ल्होत्से या ल्होज़े की चोटी को फतह किया है जो ऊँचाई के लिहाज से दुनिया में एवरेस्ट के बाद चौथे नम्बर की चोटी है।

ध्रुव तारा क्या है?

ध्रुव तारा पृथ्वी की धुरी से संलग्न एक चमकदार तारा है जो हमेशा धरती के ध्रुवों पर रहता है। सप्तर्षि तारा मंडल के निकट है। वस्तुतः यह एक नहीं छह तारों का गुच्छा है।


टू-जी क्या है?

टेली कम्युनिकेशन वेव लेंग्थ या फ्रीक्वेंसी आबंटन के सिलसिले में आपने टू जी शब्द का प्रयोग सुना है। इसमें टू जी का अर्थ है दूसरी पीढ़ी या सेकंड जेनरेशन की तकनीक। इसके बाद तीसरी और चौथी जेनरेशन को थ्री जी, फोर जी कहा जाएगा। 

आज क्रिकेट पर करोड़ों रुपए खर्च करते हैं। हॉकी पर क्यों नहीं?

मेरा भी यही सवाल है। कुछ समय तक हम समझते थे कि हमारा राष्ट्रीय खेल हॉकी है। 29 अगस्त को हर साल हम राष्ट्रीय खेल दिवस मनाते हैं। यह दिन हॉकी के जादूगर ध्यानचंद का जन्म दिन है। उस दिन राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाते हैं। पत नहीं कितने लोगों की जानकारी में यह बात है कि 29 अगस्त ध्यानचंद का जन्म दिन है। पता नहीं आज की पीढ़ी ध्यानचंद के बारे में जानती भी है या नहीं। 
क्रिकेट को मिले अपार समर्थन की एक वजह है 1983 में विश्व कप क्रिकेट प्रतियोगिता की जीत। उसके बाद हमारे बिजनेस घरानों ने क्रिकेट को बढ़ावा देना शुरू किया। क्रिकेट से किसी का बैर नहीं है, पर हॉकी या दूसरे खेलों को भी इतना महत्व मिलना चाहिए, पर इसमें जनता का समर्थन भी तो मिलना चाहिए। आखिर किसी खेल को लोकप्रिय या अलोकप्रिय बनाने में जनता का हाथ भी तो है। 

पृथ्वी के भीतर क्या है? 

आप कभी पृथ्वी में गड्ढा करने की कोशिश करें तो बहुत सफल नहीं होंगे। उपकरणों की मदद से भी दुनिया के वैज्ञानिक 8 किमी की गहराई तक के नमूने ले पाए हैं। दुनिया की सबसे गहरी खानें 3 किमी तक गहरी हैं। अलबत्ता वैज्ञानिक जानकारी के अनुसार धरती की सतह से उसके केन्द्र तक की दूरी तकरीबन 6400 किमी है। इसमें चार पतें खासतौर से हैं। सबसे ऊपरी परत को क्रस्ट कहते हैं। यह करीब 15 किमी गहरी है। उसके बाद है मैंटल जो करीब ढाई हजार किमी तक है। इसमें भी चट्टानें हैं, पर जैसे-जैसे गहराई पर जाएंगें चट्टाने गर्म होती जाएंगी। इसके बाद है बाहरी कोर जो पिघले लावा की है। लावा मुख्य रूप से लोहा और निकल है। इसके बाद सबसे अंदर की कोर ठोस लोहे और निकल की है।

क्या चांद पर मनुष्य कभी रह सकेगा?

चांद पर न तो वायुमंडल है और न वहाँ की गुरुत्व शक्ति इतनी है कि हम ढंग से खड़े हो सकें। इंसान वहाँ कभी रहने गया भी तो उसे विशेष आवास बनाने होंगे।

हैलो को चीनी भाषा में कैसे बोलेंगे?

आमने-सामने की मुलाकात में  नी हाओ 你好' [nǐ hǎo] 
टेलीफोन पर 
वेई '' [wéi] 

दुनिया का पहला कम्प्यूटर कब बना और किसने बनाया?

एनियैक ENIAC Electronic Numerical Integrator And Computer
इसे अमेरिकी सेना के लिए 1946 में बनाया गया, जबकि इसपर काम कई साल से चल रहा था। इसे बनाने का ज्यादातर काम पेंसिलवेनिया विश्वविद्यालय के मूर स्कूल ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में हुआ। 

प्रकाश की गति क्या है? 

2 लाख 99 हजार 792. 458 किलोमीटर प्रति सेकंड

गौतम बुद्ध काजन्म कहाँ हुआ?

लुम्बिनी में, जो नेपाल में है

डीटीएच का फुल फॉर्म?

डायरेक्ट टु होम

हमारा दिन कितनी बार धड़कता है?

आमतौर पर आराम की स्थिति में 60 से 80 बीपीएम यानी बीट्स पर मिनट

दुनिया का सबसे लम्बा व्यक्ति कौन है?

गिनीज़ बुक के अनुसार तुर्की का सुलतान कोसेन इस वक्त संसार का सबसे लम्बा व्यक्ति है। 10 दिस 1982 को जन्मे सुलतान की लम्बाई 251 सेंमी यानी 8 फुट 3 इंच है। यह माप 8 फरबरी 2011 को ली गई थी।


Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...