Showing posts with label डॉक्टर का पर्चा. Show all posts
Showing posts with label डॉक्टर का पर्चा. Show all posts

Wednesday, December 21, 2022

डॉक्टर के पर्चे में BD और OD का मतलब क्या होता है?

डॉक्टर के नुस्खे में कई तरह के संकेत संक्षेप में लिखे होते हैं, जो मूल रूप से लैटिन संकेताक्षर हैं। इनमें से सामान्यतः सबसे ज्यादा BD, OD और TDS का इस्तेमाल होता है। OD का लैटिन में पूरा रूप है ओम्नी डाय, जिसे अंग्रेजी में कहेंगे वंस ए डे यानी दिन में एकबार। BD यानी बिस इन डाय यानी दिन में दो बार। TDS का मतलब है टर्डी सुमेंडम माने दिन में तीन बार। QID माने क्वार्टर इन डाय यानी दिन में चार बार। Q2H मतलब हरेक दो घंटे में। इसी तरह SOS का मतलब है सी ओपस सिट माने जरूरत पड़ने पर। जैसे दर्द हो वगैरह।

भारत में राजनीतिक दलों की संख्या

सन 1951 के चुनाव में हमारे यहाँ 14 राष्ट्रीय और 39 अन्य मान्यता प्राप्त पार्टियाँ थीं। सन 2009 के लोकसभा चुनाव में 363 पार्टियाँ उतरीं थीं। इनमें 7 राष्ट्रीय, 34 प्रादेशिक और 242 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त पार्टियाँ थीं। सन 2014 के लोकसभा चुनाव में जिन दलों ने हिस्सा लिया उनकी संख्या इस प्रकार थी-राष्ट्रीय दल 6 भाजपा, बसपा, भाकपा, माकपा, कांग्रेस और राकांपा. राज्य स्तर के दल 46 और पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त पार्टियाँ 464। चुनाव आयोग की नवीनतम सूचना 23 सितंबर 2021 के अनुसार देश में पंजीकृत राजनीतिक दलों की कुल संख्या 2858 है। इनमें आठ राष्ट्रीय दल, 54 राज्यों के दल और 2796 गैर-मान्यता प्राप्त दल हैं।

जैरॉक्स मशीन की खोज किसने की?

जैरॉक्स कॉरपोरेशन ग्लोबल डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट कम्पनी है। यह 1906 में बनी थी. तब इसका नाम हैलॉइड फोटोग्राफिक कम्पनी था। यह फोटोग्राफिक पेपर और फोटोग्राफी के अन्य उपकरण बनाती थी। 1958 में इस कम्पनी का नाम हैलॉइड जैरॉक्स कॉरपोरेशन हो गया और 1961 में सिर्फ जैरॉक्स. इस कम्पनी ने 1961 में जैरॉक्स 914 के नाम से दुनिया का पहला प्लेन पेपर कॉपियर बनाया। यह एक प्रकार की क्रांति थी. इसने फोटोकॉपी या जैरोग्राफी का एक नया संसार खोल दिया। इसके बाद तमाम कम्पनियों ने पेपर कॉपियर बनाए, पर हम लोग सबको जैरॉक्स बोलते हैं।

राजस्थान पत्रिका के नॉलेज कॉर्नर में 10सितंबर, 2022 को प्रकाशित

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...