Friday, July 22, 2011

भारतीय सिनेमा में पहला डबल रोल किसने किया?


 भारत की कौन सी ऐसी फिल्म है जिसमें पहली बार मुख्य भूमिका डबल रोल में थी?

अन्ना सालंके


अन्ना सालंके ने 1917 में बनी फाल्के की फिल्म लंका दहन में राम और सीता दोनों के रोल किए। सन 1933 में बनी फिल्म विट्ठल की आवारा शाहज़ादा में साहू मोदक ने राजकुमार और भिखारी की भूमिका डबल रोल में की। 

रेल की पटरियों के बीच पत्थर क्यों डाले जाते हैं?

रेल की पटरियाँ सीधे ज़मीन पर नहीं रखी जातीं हैं। इन्हें लकड़ी या कंक्रीट के स्लीपरों पर रखा जाता है। पटरियों को स्लीपरों से जोड़ने के लिए लोहे के कब्जे लगाए जाते हैंजिन्हें टाई कहा जाता है। पटरियों के नीचे और आसपास पत्थर डालने का उद्देश्य एक तो स्लीपरों और टाई को आधार प्रदान करना है। दूसरे ये पत्थर लचीलापन बनाकर रखते हैं यानी दबाव  के हिसाब से आगे-पीछे हो जाते हैं। इस प्रकार पटरी की सुरक्षा हो जाती है। वह एकदम से मुड़ती नहीं और न टूटती है। तीसरे बारिश होने पर पानी भरता नहींइनके बीच से निकल जाता है। ड्रेनेज आसान है। 


मधुमक्खी  के काटने से हमें तीखी जलन का एहसास क्यों होता है?

मधुमक्खी जब डंक मारती है तो एपिटॉक्सिन और फेरोमोंस दो रसायन छोड़ती है। दर असन मधुमक्खी डंक मारना नहीं चाहती। वह डंक तभी मारती है जब या तो उसपर हमला हो या उसके छत्ते पर। एपिटॉक्सिन से जलन होती है। फेरोमोंस से दूसरी मक्खियों को सावधान किया जाता है। ताकि हमला होने पर उसकी रक्षा के लिए दूसरी मक्खियाँ आ जाएं।


बिल्ली आँख बंद करके दूध क्यों पीती है?

इसकी वजह यह है कि वह अपना ध्यान पूरी तरह दूध पर रखती है। उसकी आँख पूरी तरह बंद नहीं होती। वह बड़ी सफाई से दूध पीती है।

नीद आने पर हमारी आँखें क्यों बंद हो जाती हैं?

हालांकि कुछ लोग आँखें खोलकर भी सो सकते हैं और कुछ लोग नींद में चलते भी हैंपर सोते वक्त आँखें बंद करने के जो मोटे कारण समझ में आते हैं वे इस प्रकार हैः- सोने का काम दिमाग करते हैपर आवाजें और रोशनी दिमाग को अटकाए रखतीं हैं। दिमाग को सोने का संकेत देने के लिए हमें रोशनी और आवाजों से दूर जाना होता है। आँख बंद करने से विजुअल इनपुट कम हो जाता है। सोते समट कोई बाहरी चीज़ आँख में न चली जाए या आँखें सूख न जाएंइसलिए भी आँखों को बंद करना होता है।



 AM और PM का फुल फॉर्म क्या होता है?

Ante Meridiem (a.m., English: "before midday")
and Post Meridiem (p.m., English: "after midday")

माइक्रोफोन का आविष्कार किसने किया? और माइक्रोवेव का भी?

माइक्रोफोन का आविष्कार पहले टेलीफोन वॉइस ट्रांसमिटर के रूप में हुआ था। इसका श्रेय एमाइल बर्लाइनर को जाता हैजिन्होंने 1876 में इसका आविष्कार किया। माइक्रोफोन का इस्तेमाल टेलीफोनटेपरिकॉर्डरकराओकेहियरिंग एड्सरेडियोटेलीविज़नकम्प्यूटर वगैरह-वगैरह में होता है।

माइक्रोवेव से आपका आशय शायद माइक्रोवेव अवन से है। सन 1946 में पर्सी स्पेंसर नाम के एक इंजीनियर कोई शोधकार्य कर रहे थे। वे मैग्नेट्रोन पर काम कर रहे थे कि अचानक उनकी जेब में रखी कैंडी पिघल गई। वे उसका कारण समझ नही पाए। बाद में उन्होंने पॉपकॉर्न के दाने रखकर देखें वे फूल गए। इसके बाद उन्होंने मैग्नेट्रॉन ट्यूब के पास एक अंडा ले जाकर देखा। थोड़ी देर बाद अंडे के भीतर हलचल होने लगी। और कुछ देरबाद वह पककर फट गया। इसके बाद पर्सी स्पेंसर और उनके साथियों ने निष्कर्ष निकाला कि अंडे के भीतर लो डेंसिटी की माइक्रोवेव इनर्जी बन रही है। सिद्धांत यह बना कि अंडा पक सकता है तो खाना भी पक सकता है। पहला माइक्रोवेव अवन टप्पन नाम की कम्पनी ने 1955 में बाजार में उतारा।  


अंतरिक्ष में पेंसिल क्यों नहीं लेकर जा सकते

पेंसिल कार्बन से बनती है। अंतरिक्ष में कार्बन के टूटकर बिखरने का खतरा होता है। ऐसा होने पर वह इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में जा सकरता हैजिससे पूरी उड़ान खतरे में आ सकती है। अंतरिक्ष में लिखने के लिए 1956 में पॉल फिशर नाम के वैज्ञानिक ने विशेष पेन का आविष्कार किया था।


 डॉ हरगोविन्द खुराना कौन हैं और वे किस बात के लिए जाने जाते हैं?

डॉ हरगोविन्द खुराना भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक हैं, जिन्हें सन 1968 मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार मिला था। उन्होंने मूलतः जेनेटिक कोड पर काम किया था। उनके साथ मार्शल डब्ल्यू नीरेनबर्ग और रॉबर्ट डब्ल्यू होले को भी नोबेल मिला था। वे 1966 में अमेरिका के नागरिक बन गए थे। इस समय वे कैम्ब्रिज, मैसाच्यूसेट्स में रहते हैं और एमआईटी में अल्फ्रेड पी स्लोन प्रोफेसर ऑफ बायोलजी एंड केमिस्ट्री एमिरेटस हैं।

भारतीय नोटों पर गांधी जी ही क्यों छापे जाते हैं?

नोटों पर राष्ट्रीय नेताओं के चित्र लगाने की परम्परा दुनिया भर में है। महात्मा गांधी हमारे देश के सबसे सम्मानित महापुरुषों में एक हैं, इसलिए उनका चित्र लगाया जाता है। नोटों की वर्तमान सीरीज़ को महात्मा गांधी या एमजी सीरीज़ कहा जाता है। यह 1996 से चल रही है।


जहाज महल कहाँ है?
एक जहाज़ महल दिल्ली में महरौली के पास है। और एक मांडू में।

भारतीय सुप्रीम कोर्ट में पहली महिला जज कौन थीं?

जस्टिस फातिमा बीवी जो 1987 में जज बनीं



आकाशवाणी के एफएम गोल्ड से हर गुरुवार को सुबह 10.10 से 11.00 बजे के बीच प्रसारित होने वाले मेरे कार्यक्रम बारिश सवालों की के अंश

No comments:

Post a Comment

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...