Showing posts with label मध्यपूर्व. Show all posts
Showing posts with label मध्यपूर्व. Show all posts

Saturday, March 21, 2026

मध्य पूर्व या पश्चिम एशिया?

 

इन दिनों पश्चिम एशिया में चल रही लड़ाई के क्षेत्र को मीडिया में धड़ल्ले से मध्य पूर्व लिखा या बोला जा रहा है। सवाल है कि यह कहाँ का मध्य और किसका पूर्व है? पश्चिम एशिया, या दक्षिण पश्चिम एशिया, शब्दावली एशिया के सुदूर पश्चिमी भाग को बताती है। यह भौगोलिक स्थिति को बताने वाला शब्द है, जबकि 'मध्य पूर्व' औपनिवेशिक, भू-राजनीतिक शब्द है, जिसका उद्भव 20वीं सदी के प्रारंभ में ब्रिटिश नीति के हिस्से के रूप में हुआ था, जो यूरोप से दूरी के आधार पर इस क्षेत्र को परिभाषित करता था, न कि एशिया के भीतर उसकी सही भौगोलिक स्थिति (पश्चिम) के आधार पर। उनकी नज़र से यूरोप से पूर्वी इलाके का मध्यवर्ती क्षेत्र। इस वाक्यांश का सबसे पहले इस्तेमाल संभवतः 1902 में अमेरिकी नौसैनिक रणनीतिकार अल्फ्रेड थेयर मैहन ने किया था। उन्होंने भारत और फारस की खाड़ी के बीच के स्थान को मध्य पूर्व कहा था। उनका दृष्टिकोण पूरी तरह यूरोप केंद्रित था, जिसे हम आज भी दोहरा रहे हैं। अमेरिका और यूरोप के लिए यह इलाका मिडिल ईस्ट हो सकता है, हमारे लिए नहीं। भारत की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए यह पश्चिम एशिया ही है।  

राजस्थान पत्रिका के नॉलेज कॉर्नर में 21 मार्च 2026 को प्रकाशित

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...