Tuesday, December 21, 2021

बॉक्सिंग डे


बॉक्सिंग डे पश्चिमी देशों में क्रिसमस दिवस के अगले कार्यकारी दिन (वीक डे) को मनाया जाता है। बॉक्सिंग डे 26 दिसंबर को होता है, पर इन देशों में यदि क्रिसमस सप्ताहांत में हो, तो बॉक्सिंग डे की छुट्टी क्रिसमस के एक या दो दिन बाद (वीक डे पर) भी हो सकती है। हालांकि शुरू में यह दिन छुट्टी के रूप में मनाया जाता था, ताकि लोग गरीबों को उपहार दे सकें, पर अब यह शॉपिंग की छुट्टी के रूप में मनाया जाने लगा है। इसका यह नाम संभवतः उस बॉक्स के कारण है, जो गरीबों को दान देने के लिए रखा जाता था। या क्रिसमस के बाद गरीबों को उपहार देने वाले बॉक्स के कारण। इसकी शुरुआत युनाइटेड किंगडम से हुई थी, पर अब यह ब्रिटिश साम्राज्य से अतीत में जुड़े रहे तमाम देशों में मनाया जाने लगा है। बॉक्सिंग डे ईसाई संत स्टीफेंस के दिन के रूप में भी मनाया जाता है। यूरोप के कई देशों, जैसे बल्गारिया, कैटालोनिया, चेझ़िया (चेक रिपब्लिक), जर्मनी, हंगरी, नीदरलैंड्स, पोलैंड, रोमानिया, स्लोवाकिया और स्कैंडिनेविया में इसे दूसरे क्रिसमस दिवस के रूप में भी मनाते हैं।

 

No comments:

Post a Comment

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...