Sunday, April 26, 2015

दुनिया में सबसे पहले कपड़े कहाँ पहने गए?

एफ़एम, मोबाइल और वायरलेस तथा अन्य तरंगों का इंसानों और पशु पक्षियों पर क्या प्रभाव पड़ता है? 
आपने जो बातें पूछी हैं उनके अलावा कॉर्डलेस हैडफोन, वाइ-फाई, माइक्रोवेव अवन और ऑप्टिक फाइबर तक से स्वास्थ्य के लिए पैदा होने वाले खतरों को लेकर चिंता व्यक्त की जाती है। मोबाइल टावरों से रेडिएशन हो सकता है, पर उनके लिए सीमा निर्धारित है। वस्तुतः ज्यादा धूप, गर्मी, सर्दी, पानी से भी स्वास्थ्य के लिए खतरा होता है, पर सीमा के भीतर रहें तो नहीं होता।

पानी में भँवर कैसे बनते हैं? और चक्रवात किसे कहते हैं? 
भँवर आमतौर पर एक-दूसरे से विपरीत दिशाओं से आ रही लहरों के टकराने से बनते हैं। इसके कई रूप हैं। जब आप किसी पानी के बर्तन में ऊपर से पानी गिराएं तो दबाव के कारण पानी नीचे जाता है और इसके चारों ओर गोल घेरा बन जाता है यह भी एक प्रकार का भँवर है। आप किसी पानी की भरी बोतल की तली में छेद कर दें और उसे देखें तो पता लगेगा कि पानी के बीचोबीच घूमते चक्रवात जैसा एक खड़ा स्तम्भ बन जाता है और सबसे ऊपर पानी की सतह पर भँवर जैसा बन जाता है। सागर के ऊपर या धरती की सतह पर जब हवाएं टकराकर गोल- गोल घूमने लगती हैं तब उसे हम चक्रवात कहते हैं।

ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत सबसे पहले कहां हुई?
ट्रैफिक सिग्नल की शुरूआत रेलवे से हुई है। रेलगाड़ियों को एक ही ट्रैक पर चलाने के लिए बहुत ज़रूरी था कि उनके लिए सिग्नलिंग की व्यवस्था की जाए। 10 दिसम्बर 1868 को लंदन में ब्रिटिश संसद भवन के सामने रेलवे इंजीनियर जेपी नाइट ने ट्रैफिक लाइट लगाई। पर यह व्यवस्था चली नहीं। सड़कों पर व्यवस्थित रूप से ट्रैफिक सिग्नल सन 1912 में अमेरिका के सॉल्ट लेक सिटी यूटा में शुरू किए गए। सड़कों पर बढ़ते यातायात के साथ यह व्यवस्था दूसरे शहरों में भी शुरू होती गई।

दुनिया में सबसे पहले कपड़े कहाँ पहने गए?
पुरातत्ववेत्ताओं और मानव-विज्ञानियों के अनुसार सबसे पहले परिधान के रूप में पत्तियों, घास-फूस,जानवरों की खाल और चमड़े का इस्तेमाल हुआ था। दिक्कत यह है कि इस प्रकार की पुरातत्व सामग्री मिलती नहीं है। पत्थर, हड्डियाँ और धातुओं के अवशेष मिल जाते हैं, जिनसे निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं, पर परिधान बचे नहीं हैं। पुरातत्ववेत्ताओं को रूस की गुफाओं में हड्डियों और हाथी दांत से बनी सिलाई करने वाली सूइयाँ मिली हैं, जो तकरीबन 30,000 साल ईपू की हैं। मानव विज्ञानियों ने कपड़ों में मिलने वाली जुओं का जेनेटिक विश्लेषण भी किया है, जिसके अनुसार इंसान ने करीब एक लाख सात हजार साल पहले बदन ढकना शुरू किया होगा। इसकी ज़रूरत इसलिए हुई होगी क्योंकि अफ्रीका के गर्म इलाकों से उत्तर की ओर गए इंसान को सर्द इलाकों में बदन ढकने की ज़रूरत हुई होगी। कुछ वैज्ञानिक परिधानों का इतिहास पाँच लाख साल पीछे तक ले जाते हैं। बहरहाल अभी इस विषय पर अनुसंधान चल ही रहा है।

राष्ट्रपति भवन और संसद भवन का निर्माण कब हुआ?
सन 1911 में घोषणा की गई कि भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली ले जाई जाएगी। मशहूर ब्रिटिश आर्किटेक्ट सर एडविन लैंडसीयर लुट्यन्स ने दिल्ली की ज्यादातर नई इमारतों की रूपरेखा तैयार की। इसके लिए उन्होंने सर हरबर्ट बेकर की मदद ली। जिसे आज हम राष्ट्रपति भवन कहते हैं उसे तब वाइसरॉयस हाउस कहा जाता था। इसके नक्शे 1912 में बन गए थे, पर यह बिल्डिंग 1931में पूरी हो पाई। संसद भवन की इमारत 1927 में तैयार हुई।
राजस्थान पत्रिका के नॉलेज कॉर्नर में प्रकाशित

Friday, April 24, 2015

क्रिकेट के एक ओवर में छह गेंदें ही क्यों होती हैं, चार या पाँच क्यों नहीं?

सच यह है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सन 1979-80 के बाद से ही सारी दुनिया में छह गेंदों के मानक ओवर का चलन शुरू हुआ है. उसके पहले अलग-अलग समय और अलग-अलग देशों में चार, पाँच और आठ गेंदों के ओवर भी होते रहे हैं. क्रिकेट के ज्ञात इतिहास में इंग्लैंड में सन 1889 तक चार गेंदों का एक ओवर होता था। उसके बाद 1899 तक पाँच गेंद का ओवर हो गया. इसके बाद सन 1900 में एक पहल के बाद छह गेंदों के ओवर की शुरूआत हुई. शुरूआती वर्षों में ऑस्ट्रेलिया में भी चार गेंद का ओवर होता था. इसके बाद जब इंग्लैंड में छह गेंद का ओवर हुआ तो वहाँ भी छह गेंद का ओवर हो गया। पर 1922-23 के सीज़न से ऑस्ट्रेलिया ने आठ गेंदों का एक ओवर करने का फैसला किया.

Monday, April 20, 2015

Land Use in India


Land use in India

   Total area20143 287 260km2
   Density of population2011361.8persons per km2map
   Total area per 1000 population20112.8km2 per 1000 populationmap
Land area20142 973 190km2
   Land area per 1000 population20112.5km2 per 1000 populationmap
   Land area (percentage of total area)201490.4% of total areamap
Water surface2014314 070km2
   Water surface per 1000 population20110.3km2 per 1000 populationmap
   Water surface (percentage of total area)20149.6% of total areamap
Agricultural land20071 799 000km2
   Agricultural land per 1000 population20071.5km2 per 1000 populationmap
   Agricultural land (percentage of total area)200754.7% of total areamap
   Agricultural land (percentage of land area)200760.5% of land areamap
Arable land20071 586 500km2
   Arable land per 1000 population20071.3km2 per 1000 populationmap
   Arable land (percentage of total area)200748.3% of total areamap
   Arable land (percentage of land area)200753.4% of land areamap
   Arable land (percentage of agricultural land)200788.2% of agricultural areamap
Permanent crops2007108 500km2
   Permanent crops per 1000 population20070.1km2 per 1000 populationmap
   Permanent crops (percentage of total area)20073.3% of total areamap
   Permanent crops (percentage of land area)20073.6% of land areamap
   Permanent crops (percentage of agricultural land)20076.0% of agricultural areamap
Permanent meadows and pastures2007104 000km2
   Permanent meadows and pastures per 1000 population20070.1km2 per 1000 populationmap
   Permanent meadows and pastures (percentage of total area)20073.2% of total areamap
   Permanent meadows and pastures (percentage of land area)20073.5% of land areamap
   Permanent meadows and pastures (percentage of agricultural land)20075.8% of agricultural areamap
Forest area2007677 598km2
   Forest area per 1000 population20070.6km2 per 1000 populationmap
   Forest area (percentage of total area)200720.6% of total areamap
   Forest area (percentage of land area)200722.8% of land areamap
Other land2007496 592km2
   Other land per 1000 population20070.4km2 per 1000 populationmap
   Other land (percentage of total area)200715.1% of total areamap
   Other land (percentage of land area)200716.7% of land areamap
See also:
 Land use of Asia
 Land use of the world
http://en.worldstat.info/Asia/India/Land

Sunday, April 19, 2015

नेट निरपेक्षता माने इंटरनेट पर समान अवसर

नेट न्यूट्रैलिटी क्या है?
नेट न्यूट्रैलिटी तकनीकी जटिलताओं से घिरी वैश्विक-अवधारणा है. इसका वास्ता इंटरनेट के सेवा शुल्क से है. टेलीकॉम ऑपरेटर, फोन कम्पनियाँ और इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर इस स्थिति में होते हैं कि वे उपभोक्ता को प्राप्त सेवा को नियंत्रित कर सकें. मसलन आपकी पहुँच किस साइट तक हो, किस स्पीड से हो और आप से किस सेवा का क्या शुल्क वसूला जाए. नेट न्यूट्रैलिटी उस अवधारणा का नाम है जो यह कहती है कि दुनिया को सूचना और जानकारी देने तथा अभिव्यक्ति की निर्बाध स्वतंत्रता तथा ऑनलाइन कारोबार को सहूलियत के साथ चलाने के लिए जरूरी है कि नेट तक यह पहुँच निर्बाध और तटस्थ हो. सभी साइटों तक समान रूप से उपभोक्ता की पहुँच हो. सबकी स्पीड समान हो और प्रति किलोबाइट-मेगाबाइट डेटा-मूल्य समान हो. इंटरनेट कम्पनियों की न तो लाइसेंसिंग जैसी कोई व्यवस्था हो और न गेटवे हों. इसी तरह किसी साइट को निःशुल्क बनाने जैसी विशिष्ट सुविधा भी नहीं हो. उन्हें किसी सेवा को न तो ब्लॉक करना चाहिए और न ही उसकी स्पीड स्लो करनी चाहिए. वैसे ही जैसे सड़क पर हर तरह के ट्रैफिक के साथ समान बर्ताव किया जाए. यह विचार उतना ही पुराना है जितना कि इंटरनेट लेकिन 'इंटरनेट निरपेक्षता' शब्द दस साल पहले चलन में आया.

Thursday, April 16, 2015

काउंटडाउन क्यों होता है? सीधी गिनती क्यों नहीं गिनी जाती?

आपने मुहावरा सुना होगा कि फलां की उलटी गिनती शुरू हो गई. यानी कि अंत करीब है. इस मुहावरे को बने अभी सौ साल भी नहीं हुए हैं, क्योंकि उलटी गिनती की अवधारणा बहुत पुरानी नहीं है. काउंटडाउन सिर्फ रॉकेट छोड़ने के लिए ही इस्तेमाल नहीं होता. फिल्में शुरू होने के पहले शुरुआती फुटेज पर उल्टी गिनतियाँ होती हैं. नया साल आने पर पुराने साल के आखिरी सप्ताह काउंटडाउन शुरू हो जाता है. पिछले साल जब भारत में लोकसभा चुनाव हुए तो कुछ टीवी चैनलों ने बाकायदा स्क्रीन पर घंटों और मिनट में चुनाव परिणाम का काउंटडाउन दिखाया. धीर-धीरे यह शब्द हमारे जीवन का हिस्सा बन गया है.

काउंटडाउन की शुरुआत कैम्ब्रिज युनिवर्सिटी में एक नौका प्रतियोगिता में हुई थी. सन 1929 में फ्रिट्ज लैंग की एक जर्मन साइंस फिक्शन मूवी ‘डाई फ्रॉ इम मोंड’ में चंद्रमा के लिए रॉकेट भेजने के पहले नाटकीयता पैदा करने के लिए काउंटडाउन दिखाया गया. पर अब इस काउंटडाउन का व्यावहारिक इस्तेमाल भी होता है. आमतौर पर एक सेकंड की एक संख्या होती है. सिर्फ टक-टक करने से पता नहीं लगता कि कितने सेकंड बाकी है.

Monday, April 13, 2015

क्या दर्द को मापा जा सकता है?

ब्लड प्रेशर, शुगर आदि की तरह क्या शरीर में होने वाले दर्द (जैसे दांत दर्द, पेट दर्द, प्रसव पीड़ा, एक्सीडेंट में होने वाले अंग-भंग आदि के कारण होने वाले दर्द) को मापा जा सकता है?
दर्द एक प्रकार की अनुभूति है जो दो अलग-अलग व्यक्तियों की अलग-अलग हो सकती है। आपने जो अन्य अनुभूतियाँ गिनाईं उनके पैमाने विकसित नहीं हुए हैं। अलबत्ता मस्तिष्क की दशा का अध्ययन करने वाले इन अनुभूतियों का अध्ययन ज़रूर करते हैं। दर्द का पैमाना व्यक्ति स्वयं होता है। उसकी अनुभूति और प्रतिक्रिया से अनुमान लगाया जाता है कि दर्द कितना तीखा है। बहरहाल चिकित्सकों ने अपने पर्यवेक्षण के आधार पर हल्के दर्द, तीखे दर्द, बेतहाशा दर्द और असहनीय दर्द के मानक तैयार किए हैं। इनमें पीड़ित व्यक्ति के चेहरे, हाव-भाव और हाथ-पैर के संचालन तथा अन्य शारीरिक दशाओं से अनुमान लगाया जाता है। इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर द स्टडी ऑफ पेन ने फेसेज़ पेन स्केल-रिवाइज़्ड (एफपीएस-आर) नाम से एक पैमाना बनाया है, जिसमें शून्य से 10 के बीच दशाओं को प्रकट किया जाता है। शून्य माने दर्द नहीं और 10 माने असहनीय दर्द। ऐसे ही श्मिड्ट स्टिंग पेन इंडेक्स और एडलर हे ट्रायग पेन स्कोर है। इन सबसे ज्यादा प्रचलित डोलोरीमीटर है, जिसमें एक उपकरण के मार्फत मनुष्य की नब्ज़ वगैरह के माध्यम से दर्द के तीखेपन को दर्ज करने की कोशिश की जाती है। इसकी यूनिट डेल है। माना जाता है कि व्यक्ति 45 डेल के आगे दर्द सहन नहीं कर सकता। पर प्रसव के समय एक स्त्री 57 डेल तक के दर्द को सहन कर जाती है। पिछले साल अमेरिका के स्टैनफर्ड विवि और नॉर्थ वेस्टर्न विवि के कुछ विशेषज्ञों ने मिलकर दर्द को मापने के तरीके को विकसित करने के लिए कुछ प्रयोग किए, जिनकी रपट प्लॉस वन नामक जर्नल में प्रकाशित की गई। इसमें 24 व्यक्तियों के हाथों में जलन पैदा की गई और इन सबके एमआरआई किए गए। इनसे प्राप्त तथ्यों की कुछ अन्य व्यक्तियों की पीड़ा अनुभूति से तुलना की गई। सम्भव है वे दर्द का कोई पैमाना बनाने में कामयाब हो जाएं। इस परीक्षण की रपट इस यूआरएल पर जाकर देखी जा सकती है:- http://www.plosone.org/article/info:doi/10.1371/journal.pone.0024124


उल्लू रात में देखता कैसे है? उल्लू बहुत कम रोशनी में भी देख लेता है। उल्लुओं की अधिकतर प्रजातियाँ रात में देखने वाली हैं। उनकी आखों में कई प्रकार की अनुकूलन क्षमता होती है। खासतौर से आँखों का आकार दूसरे पक्षियों के मुकाबले काफी बड़ा होता है। उनके रेटिना में प्रकाश संवेदनशील कोशिकाएं होती हैं। कॉर्निया भी बड़ा होता हैं। पर वे दूरदर्शी होते हैं। पास की कई चीजें अच्छी तरह देख नहीं पाते।

दुनिया का सबसे छोटा हवाई अड्डा कहाँ है?
कैरीबियन सागर के द्वीप सबा का हवाई अड्डा दुनिया का सबसे छोटा हवाई अड्डा माना जाता है। इसका रनवे 400 मीटर लम्बा है। इस हवाई अड्डे पर जेट विमान नहीं उतरते क्योंकि उनके लिए कुछ लम्बा रनवे चाहिए। राजस्थान पत्रिका के मी नेक्स्ट में प्रकाशित

Thursday, April 9, 2015

कम हो रही है धरती की घूमने की रफ्तार

पृथ्वी अपनी धुरी पर किस गति से घूमती है?
23 घंटे 56 मिनट 4.09 सेकंड में धरती अपनी धुरी पर पूरी तरह घूम जाती है. ऐसा माना जाता है कि धरती की घूमने की रफ्तार धीरे-धीरे कम होती जा रही है. अब से 4.8 अरब साल पहले धरती अपनी धुरी पर लगभग 10 घंटे में एक चक्कर लगा लेती थी. इस प्रकार तब दिन और रात आज के मुकाबले काफी छोटे होते थे. वैज्ञानिकों का आकलन है कि सौ साल में धरती के घूमने की गति में करीब तीस सेकंड का इजाफा हो रहा है. इससे धीरे-धीरे साल के दिनों की संख्या कम होती जाएगी. तकरीबन साठ करोड़ साल पहले 455 दिन का साल होता था. एक नए शोध में यह बात सामने आई है कि पृथ्वी के कोर में हो रही उथल-पुथल दिनों की लंबाई को प्रभावित करती है. यों पृथ्वी का अपनी धुरी पर दूसरी बातों से भी तय होता है. जैसे हवा के विपरीत पर्वत श्रृंखलाओं का होना भी गति धीमी करता है. ब्रिटेन के लिवरपूल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने वर्ष 1962 से 2010 के दिनों की लंबाई और पृथ्वी के कोर के अध्ययन के दौरान दिन की लंबाई में फर्क देखा. सन 2011 में जापान के भूकंप से धरती कुछ इतनी हिली कि यह कुछ तेज घूमने लगी और इसके कारण दिन सामान्य से थोड़ा छोटा हो गया. उस समय अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के भू-भौतिकी विज्ञानी रिचर्ड ग्रास ने गणना करने के बाद बताया कि पृथ्वी की अपनी धुरी पर चक्कर लगाने की गति 1.6 माइक्रोसेकंड बढ़ गई. यों वर्ष 2004 में सुमात्रा के भूकंप से दिन 6.8 माइक्रोसेकंड छोटा हो गया था. यानी भूकम्पों के कारण गति का बढ़ना और घटना दोनों बातें सम्भव हैं. 
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...