Monday, May 23, 2011

क्या चांद पर दिन-रात होते हैं?


वहाँ भी दिन और रात होते हैं। पर वहाँ का एक दिन 24 घंटे का नहीं होता। चाँद अपनी धुरी पर घूमने में जो समय लगाता है वह धरती के 27.3 दिन के बराबर होता है। हमारा चांद-माह है उसका एक दिन। ठीक इतना ही वक्त वह धरती के चारों ओर घूमने में लगाता है। इसकी वजह से हम चाँद का एक ही हिस्सा देख पाते हैं। चाँद का तकरीबन 59 फीसद हिस्सा हमारी नज़रों से गुजरता है। उसका 41 फीसद हिस्सा धरती से कभी दिखाई नहीं पड़ता। 

चाँद पर वायुमंडल नहीं है इसलिए वहाँ रोशनी फैलती नहीं। जिस हिस्से पर सूरज की किरणें सीधी पड़तीं हैं वहीं दिखाई पड़ता है। बाकी हिस्से में धुप्प अंधेरा होता है। वायुमंडल न होने की वजह से वहाँ का आसमान भी काला होता है। हवा न होने से वहाँ जिस चीज पर धूप होती है उसका टेम्परेचर 102 डिग्री तक हो सकता है और उससे दो इंच दूर अंधेरी चीज़ का टेम्परेचर माइनस 150 डिग्री हो सकता है।


एफएम गोल्ड के कार्यक्रम बारिश सवालों की में शामिल

4 comments:

  1. बेहद दिलचस्प और ज्ञानवर्धक है यह जानकारी.

    ReplyDelete
  2. २ इंच के फासले में इतना बड़ा अंतर!. सुन्दर और ज्ञानवर्धक जानकारी.

    ReplyDelete
  3. Thank You So Much Promod Joshi Sahab itne aache programs ko janta ke bich llane ke liye......

    ReplyDelete
  4. main aapka program ko Radio par sunta hu.....

    aap ka mind Gyaan ka Bhandar hai..... or main ye soach raha hu ki aap itni jaankari apne mind me store karne ke liye kitni study ki hogi....


    God Bless You Promod Joshi Ji

    ReplyDelete

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...